Invalid slider ID or alias.

भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ मायरा स्थित महादेव मंदिर प्रांगण में हुआ, विधायक रहे मोजुद।

वीरधरा न्यूज़।शंभूपुरा@डेस्क।


अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण योजना 2020-21 के तहत विधानसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के सावा मंडल के 2 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ शनिवार को मायरा स्थित महादेव मंदिर प्रांगण में हुआ।
शिविर के उटघाटन के पहले दिन पांच सत्र के दौरान पहले सत्र में जिला महामंत्री ओर भूमि विकास बैंक चेयरमैन कमलेश पुरोहित ने भाजपा के इतिहास और विकास के विषय पर प्रकाश डालते हुए सम्बोधित किया।
दूसरे सत्र में पूर्व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राधेश्याम कुमावत ने हमारा विचार परिवार पर सम्बोधित किया।
तीसरे सत्र में उप जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडोली ने 2014 के बाद भारत की राजनीति में आये बदलाव एव हमारा दायित्व पर प्रकाश डाला।
चौथे सत्र में राजेंद्र सिंह शक्तावत निम्बाहेड़ा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ने आज के भारत की वैचारिक मुख्य धारा एव हमारी विचारधारा पर प्रकाश डाला।
प्रथम दिन के अंतिम पांचवे सत्र में जिला महामंत्री तेजपाल रैगर ने व्यक्तित्व विकास पर सम्बोधित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक चन्द्रभान सिह आक्या, अध्यक्षता विभिन्न सत्रों में क्रमशः धनराज गुर्जर सामरी, पूर्व पसस लीलाशंकर सिह ओर जिलाध्यक्ष सरपँच संघ गणेश लाल साहु ने की।


कार्यक्रम का संचालन ओर आभार प्रकट सावा मंडल अध्यक्ष रतनलाल डाँगी ने किया।


इस दौरान मंडल महामंत्री नरेश जाट ओर अनिल सुखवाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुसुम जायसवाल, पंचायत समिति सदस्य सीमा डाँगी, श्यामलाल मेघवाल, माया भील, सरपँच अजय चौधरी, किशन शर्मा, चंदा डाँगी, सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता, शक्ति संयोजक, बूथ अध्यक्ष एव बड़ी संख्या में सावा मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Don`t copy text!