Invalid slider ID or alias.

शम्भूपुरा मे कल सजेगा भव्य श्याम दरबार, होगी विशाल भजन संध्या।

 

वीरधरा न्यूज़। शम्भूपुरा@ श्रीमति दीपिका जैन।

शम्भूपुरा। शंभूपुरा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्याम वंदना महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जा रहे हैं।
श्री श्याम रंगीला बजरंग मित्र मंडल अध्यक्ष गोपाल नामदेव ने बताया कि इस 3 दिवसीय 17 वे श्री श्याम वंदना महोत्सव के तहत कल 12 अप्रेल को श्याम बगीची शम्भूपुरा मे दिल्ली के फूलो से भव्य श्याम दरबार सजेगा एवं विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमे मुंबई से इशरात जहां, दिल्ली के शीतल पांडे ओर हिसार हरियाणा से सुनील डाया, अपने मीठे मीठे भजनो से श्याम भक्तो को खूब रिझायेंगे।
मंडल के सभी पदाधिकारियों ने भजन संध्या मे अधिकाधिक संख्या मे पहुंचने कि अपील की।

Don`t copy text!