Invalid slider ID or alias.

शम्भूपुरा मे श्याम बाबा की निकली भव्य शोभयात्रा, जगह जगह हुआ स्वागत।

 

वीरधरा न्यूज़। शम्भूपुरा@ श्रीमती दीपिका जैन।

शम्भूपुरा। श्याम नगरी शम्भूपुरा मे 17 वा श्री श्याम वंदना महोत्सव का आगाज बुधवार को हुआ।
श्री श्याम रंगीला बजरंग मित्र मंडल के अध्यक्ष गोपाल नामदेव ने बताया कि 3 दिवसीय भव्य श्री श्याम वंदना महोत्सव के तहत प्रथम दिन बाबा श्याम नगर भ्रमण को निकले।
अध्यक्ष नामदेव ने बताया कि श्याम बगीची से बाबा श्याम दोपहर 4 बजे बग्गी मे सवार होकर नगर भ्रमण को निकले, जिसमे बड़ी संख्या मे महिला, पुरुष, युवा, बच्चे आदि बेंड बाजो कि धुन पर नाचते गाते चल रहे थे। शोभायात्रा का जगह जगह विभिन्न समाज, सामाजिक संगठनों एवं राजनितिक दलों आदि ने स्वागत किया।
शोभायात्रा पुनः श्याम बगीची पहुंची तो वहां बाबा कि महाआरती के बाद हजारों श्याम भक्तो ने श्याम प्रसादी ग्रहण की।

11 श्याम नाम कि मेहंदी कार्यक्रम

अध्यक्ष नामदेव ने बताया कि 11 अप्रेल को श्याम नाम कि मेहंदी कार्यक्रम शाम 8 बजे से 11 बजे तक आयोजित होगा।

12 सजेगा भव्य श्याम दरबार, होगी विशाल भजन संध्या

मंडल अध्यक्ष गोपाल नामदेव के अनुसार 12 अप्रेल को श्याम बगीची शम्भूपुरा मे दिल्ली के फूलो से भव्य श्याम दरबार सजेगा एवं विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमे मुंबई से इशरात जहां, दिल्ली के शीतल पांडे ओर हिसार हरियाणा से सुनील डाया, अपने मीठे मीठे भजनो से श्याम भक्तो को खूब रिझायेंगे।

Don`t copy text!