Invalid slider ID or alias.

आकोला नगरपालिका भाजपा नगर मंडल की प्रथम बैठक आयोजित।

 

वीरधरा न्यूज़। आकोला@ श्री सिराजुद्दीन।

आकोला। नगरपालिका आकोला भाजपा नगर मंडल की पहली बैठक वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों युवा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बैठक आयोजित हुई।विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत विधायक अर्जुन लाल जीनगर का पांचवी बार में इस बार रिकॉर्ड तोड़ कर प्रचंड जीत होने पर पहलीबार आकोला में बनी नगरपालिका भाजपा नगर मंडल द्वारा प्रचंड जीत पर प्रथम बैठक श्यामलाल नाई, बलवंत हिंगड़, पूर्व उपप्रधान नरेंद्र भट के सानिध्य व भाजपा नगर अध्यक्ष शंकर लाल साहु की अध्यक्षता में युवा पदाधिकारियों की बैठक में कई निर्णय लिया गया। लोकसभा व अन्य चुनाव पर फिर प्रचंड जीत की तैयारियों पर चर्चा की। श्यामलाल नाई ने संबोधन में बताया कि- प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की जनकल्याण योजनाओं के साथ कल्याण के लिए एकजुट होकर काम करने से ही सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास ओर सबका प्रयास का मंत्र कारगर होगा।
बैठक में कई निर्णयों के साथ विधायक जीनगर की प्रचंड जीत का स्वागत का निर्णय, लोकसभा, पार्षदों व नगरपालिका चुनाव आदि पर चर्चाएं की गई व हर माह कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों की बैठक का निर्णय लिया गया।
बैठक में नगर मंडल उपाध्यक्ष पिंटू छीपा, पंकज टेलर, नरेश माली, बद्री लाल जाट, ललित कुमावत, महामंत्री भेरूलाल जाट, भगवती लाल सेन, हिम्मत टांक, दिनेश पटवा, युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष हरिनारायण सोनी, उपाध्यक्ष सुरेश जोशी, बालुराम तेली, महामंत्री मोहित पायक, शंकर मालीवाल, मदन लाल टेलर, रघुवीर सिंह, बसन्ती लाल छीपा, अवतार सिंह, रूपलाल माली, पुरण लौहार, अमित गोड सहित युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Don`t copy text!