Invalid slider ID or alias.

गंगरार-लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर गंगरार भाजपा मंडल की बैठक आयोजित।

 

वीरधरा न्यूज़। गंगरार@डेस्क।

गंगरार।आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी मण्डल गंगरार की बैठक भाजपा मण्डल अध्यक्ष ज्योतिष पुरोहित की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, बैठक को मुख्य अतिथि बेगूँ विधानसभा प्रभारी हर्षवर्द्धन सिंह रुद, भाजपा जिला महामंत्री व गंगरार मण्डल प्रभारी देवीसिंह राणावत, विधानसभा सहप्रभारी उमेश त्रिपाठी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक झंवर,पूर्व प्रधान देवीलाल जाट,पूर्व जिलामंत्री सत्यनारायण मेनारिया ने संबोधित किया।
इस दौरान आगामी कार्यक्रम नामांकन रैली, शक्तिकेन्द्र बैठक व बूथ बैठकों को तय समय पर करने हेतु चर्चा की गयी, बैठक का संचालन पूर्व मण्डल अध्यक्ष रतन लाल पूर्बिया ने किया व आभार मण्डल अध्यक्ष ज्योतिष पुरोहित ने व्यक्त किया।
इस दौरान मण्डल के सभी पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि,शक्तिकेन्द्र संयोजक व प्रभारी,सभी बूथ अध्यक्षगण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Don`t copy text!