Invalid slider ID or alias.

उदयपुर-वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मनमोहा।

 

वीरधरा न्यूज। कानोड़@ श्री राम लाल गायरी।

कानोड़।नगर के चतुर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. हर्षवर्धन सिंह राव ने की। मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप श्रीमाली थे वहीं विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल महामंत्री दिनेश जोशी, राजकुमार सहलोत, ओम प्रकाश सुथार, युगल श्रीमाली थे। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने भव्य मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस दौरान गत बोर्ड परीक्षा के श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, खेल प्रतिभाओं को पारितोषिक वितरण किया गया। शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षको का सम्मान किया। संस्था प्रधान महेश मेघवाल ने बताया कि समारोह में हाल ही में कानोड़ नगर से राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयनित प्रतीक मेहरी व संघ लोक सेवा आयोग के सांख्यिकी अधिकारी पद पर चयनित हर्षित अलावत का विशेष अभिनंदन किया। वही विद्यालय में फर्श हेतु मार्बल उपलब्ध करवाने वाले श्रेष्ठ भामाशाह के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप श्रीमाली का भी सम्मान किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत संस्था प्रधान महेश मेघवाल ने व समारोह का संचालन शिक्षक राजेंद्र व्यास व निर्मल पुरोहित द्वारा किया गया।

Don`t copy text!