Invalid slider ID or alias.

कर्मचारियों ने वेतन दिलाने तक कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया, कल से जलापूर्ति बंद।

वीरधरा न्यूज़। राशमी@ श्री विनोद छिपा।
राशमी। क्षैत्र के कस्बा पहुनां में कल से जलापूर्ति नहीं हो पाएगी। संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों ने बताया कि लगभग पांच महीने से वेतन नहीं मिल रहा है तथा कर्मचारियों का पी.एफ.काटा जा रहा है। परन्तु पी.एफ खाता संख्या का कोई अता पता नहीं है। वेतन नहीं मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने वेतन समय पर दिलाने की मांग पुरी नहीं होने पर सोमवार से कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है जिसका सीधा असर कस्बे में होने वाली जलापूर्ति पर पड़ेगा कस्बा वासियों को पेयजल के संकट का सामना करना पड़ सकता है।

Don`t copy text!