Invalid slider ID or alias.

नागौर-ग्राम विकास संघ का कलमबंद अभियान आज से, सामूहिक अवकाश पर रहेंगे ग्राम विकास अधिकारी, करेंगे बहिष्कार।

वीरधरा न्यूज़ नागौर/हरसौर@श्री जी.एस.वैष्णव।

नागौर।ग्राम विकास अधिकारी संघ का कलमबंद अभियान का आगाज  आज 1 अक्टूबर से शुरू होगा। संघ ने

भेरुन्दा पंचायत समिति में कलमबंद असहयोग आंदोलन के तहत एक अक्टूबर से सामुहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया हैं। संघ ने राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ जयपुर के आह्वान पर 11 सूत्री मांगों के समर्थन में ग्राम विकास अधिकारियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया। संघ ने प्रशासन गाँवो के संघ का अभियान के  बहिष्कार की भी चेतावनी दी है।

ग्राम विकास अधिकारी संघ उपशाखा भेरुन्दा के अध्यक्ष दुर्गाप्रसाद सेवदा ने बताया कि संघ पिछले 3  वर्षों से मांगों को लेकर संघर्षरत है। जिनमें प्रमुख मांगे 3600 ग्रेड पे एवं आउट ऑफ डिस्ट्रिक्ट सहित 11 सूत्री मांगे हैं। लेकिन सरकार ने अभी तक एक भी मांग को जायज नहीं माना है। प्रदर्शन के दौरान नंदकिशोर टाक,रामप्रेम ओलन,नोरत,सुमन रॉयल,महेश दायमा, सुरेश मीना,ईश्वर दत्त शर्मा अशोक,अभिषेक गैना,नरपत सिंह, रमेश,तूफान सिंह,महेन्द्र आदि मौजूद रहे।

Don`t copy text!