Invalid slider ID or alias.

सवाईमाधोपुर-कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री कई सरपंचो सहित भाजपा में शामिल‌।

 

वीरधरा न्यूज़।बौंली/ बामनवास‌@ श्री श्रद्धा ओम त्रिवेदी।

सवाई माधोपुर। उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना, लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी जोनापुरिया खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल सहित कई भाजपा नेताओं की मौजूदगी में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी में जिला महामंत्री रहे व कांग्रेस के कद्दावर नेता गोविंद शुक्ला ने अपने सैकड़ों लोगों के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया।
गोविंद शुक्ला को उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, गोठवाल जोनापुरिया ने भाजपा का दुपट्टा व माला, साफा पहनाकर स्वागत किया और भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।
उल्लेखनीय है कि शुक्ला परिवार था उनकी टीम के बल बूते अशोक बैरवा चार बार खंडार के विधायक चुने गए जबकि अपने बल बूते वे खुद खंडार के सरपंच रहे जबकि एक बार गोविंद शुक्ला अपनी पत्नी मिथलेश को और एक बार छोटे भाई ब्रजेश की पत्नी मनोरमा शुक्ला को खंडार पंचायत समिति का प्रधान बना चुके है।
जानकर सूत्रों का कहना था कि शुक्ला परिवार ने पिछले पंचायत समिति चुनाव और विधान सभा चुनावों में पूर्व विधायक अशोक बैरवा एवं कांग्रेस पार्टी से किनारा कर लिया था। इसका खामियाजा अशोक बैरवा को पंचायत समिति चुनाव में उठना पड़ा था जब वे अपने बेटे को प्रधान नही बनवा पाए और खुद को विधानसभा चुनावों में खामियाजा भुगतना पड़ा की वे विधायक नही बन पाये।
शुक्ला एवं उनके परिवार का खंडार तथा सवाई माधोपुर जिले में अच्छा खासा राजनीतिक हस्तक्षेप रहा है। खासकर खंडार से कई बार कांग्रेस से विधायक रहे अशोक बैरवा के वे बहुत करीबियों में से माने जाते थे और उनको बैरवा का राजनीतिक चाणक्य माना जाता था। पिछले पंचायत समिति चुनाव में पूर्व विधायक अशोक बैरवा ने अपने शुभचिंतकों एवं पार्टी के लोगों की उपेक्षा कर अपने बेटे को प्रधान का चुनाव लाडवा दिया लेकिन शुक्ला की चाणक्य नीति के चलते नरेंद्र चौधरी प्रधान बन गए जो कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ कर भाजपा में शामिल हो गए।
गौतम आश्रम के सामने भाजपा नेताओं ने गोविंद शुक्ला को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई।
इस दौरान उनके साथ ब्रजेश शुक्ला, गिर्राज जाट सरपंच मेई कला, दिलीप गर्ग पूर्व सरपंच तलावड़ा, रामवतार दुबे सरपंच लहसोड़ा, पारस जैन, रामहरी माली, भूदेव सैनी, रामनिवास छाण, रामसिंह जाट, नारायण लाल शर्मा, पप्पू शुक्ला, दीनदयाल शर्मा अध्यक्ष जीएसएस तलावड़ा, रामकल्याण सैनी छाण, देवीलाल बैरवा पूर्व सरपंच बडौद, छुट्टन नायपुर, सेठजी सांवटा, महेंद्र कुमार दुबे खंडार, रमेश चंद्र विजय खंडार सहित 122 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Don`t copy text!