Invalid slider ID or alias.

कपासन-मतदाताओं ने दिखाया उत्साह, नव मतदाताओं को मिले सम्मान प्रमाण पत्र।

 

वीरधरा न्यूज़। कपासन@ श्री रोशन लाल रेगर।

कपासन।ग्राम पंचायत सुरपुर में 69.84% मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। प्रातः सात बजे से ही मतदान शुरू हुआ। गर्मी को देखते हुए मतदान का रुझान फीका लगने का अंदेसा था लेकिन दिन भर चलती रही मतदान की प्रक्रिया। ग्राम तरनावों का खेड़ा बूथ पर विधानसभा यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष मुकेश कुमार जाट, सिंहपुर मंडल उपाध्यक्ष मदन लाल जाट, प्रवक्ता रोशन लाल रेगर, अनिल कुमार सुथार, राज कुमार जाट ने अपनी टीम के साथ कार्य करते हुए मतदान प्रतिशत को अधिकाधिक करवाया। वहीं भाजपा के बूथ अध्यक्ष कन्हैया दास वैष्णव ने अपनी टीम के साथ कार्य करते हुए मतदान प्रतिशत को बढ़ावा दिया। वही सुरपुर बूथ पर जबरदस्त मुकाबले की टीम रही। भाजपा एवम कांग्रेस कार्यकर्ता मतदाताओं को अपनी और आकर्षित करते हुए नजर आए। भाजपा के यूथ एवम पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दिनेश चंद्र जाट, मंडल अध्यक्ष छोगा लाल गाडरी, दिनेश चंद्र सोनी एवम टीम ने उत्साहित अपनी पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील की। वहीं कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला महामंत्री एवम पूर्व सरपंच माधव लाल जाट, पूर्व सरपंच सीमा जाट, यूथ कांग्रेस लेहरू लाल जटिया, बुद्धि प्रकाश गाडरी, अनिल सोनी, रोहित गिरी गोस्वामी, मंडल कमलेश खटीक, मंडल उपाध्यक्ष बद्री लाल जाट, आर एल पी संयोजक धन राज जाट, जगदीश चंद्र जाट एवम टीम सहित सुरपुरी बूथ पर गर्मी के बढ़ते तेवर को देखते एक ही मंच पर नजर आए भाजपा कांग्रेस के कार्यकर्ता। वरिष्ठ कार्यकर्ताओ ने बताया कि चुनाव के बाद तो हमेशा एक रहना है। ग्राम पंचायत के चार बूथों पर 4085 मे से 2853 सहित156 दिव्यांग एवम 125 वरिष्ठ मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। ग्राम तरनावो का खेड़ा बूथ सर्वाधिक नव मतदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता यूथ कांग्रेस विधान सभा उपाध्यक्ष मुकेश कुमार जाट, मंडल उपाध्यक्ष मदन लाल जाट, प्रवक्ता रोशन लाल रेगर कांग्रेस उपर्णा पहना कर स्वागत किया। लगभग 50युवाओं को सम्मानित किया गया।

Don`t copy text!