Invalid slider ID or alias.

घटियावली में सुपोषण दिवस व प्रवेशोत्सव मनाया।

वीरधरा न्यूज़।शंभूपुरा@ डेस्क।

घटियावली पंचायत के आंगनबाड़ी प्रथम तृतीय ओर चतुर्थ केन्द्र पर सुपोषण दिवस एवं प्रवेशोत्सव मनाया गया।
जानकारी देते हुए उप सरपंच ज्ञानेश्वर पुरी गोस्वामी ने बताया कि घटियावली आंगनबाड़ी प्रथम पर 4 महिलाओ व 7 बच्चो के टिकाकरण एएनएम पारस कंवर द्वारा किया गया, व महिलाओ को फल वितरित किए गए। साथ ही कोविड 19 के बारे में समझाया गया मास्क लगाने के बारे में कहा ओर 2 गज की दूरी के बारे में भी समझाई कर स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से समझाया गया।


वही अन्य केंद्रों पर प्रवेशोत्सव भी मनाया गया।
इस दौरान कार्यकर्ता किस्मत कुंवर, संतोष काबरा, विमला तिवारी, सहायिका मीना सेन, बंटी पुरी, प्रेम कुमावत, आशा सीमा कंवर, विष्णु कंवर, गायत्री शर्मा आदि सहित गांव की महिलाएं उपस्थित रही।

Don`t copy text!