Invalid slider ID or alias.

चित्तौड़गढ़ की महिलाओ के लिए प्रेरणास्रोत बनी सरस्वती शर्मा, चित्तोड़ में एक अलग ही पहचान बनाई।

“वीरधरा की वीर मातृशक्ति”


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जहा महिलाओ को विशेष सम्मान दिया जा रहा है, वही चित्तौड़गढ़ के सेंती क्षेत्र में रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता और पुर्व पार्षद सरस्वती शर्मा महिला शक्ति के लिए प्रेरणास्रोत बने है।
शर्मा ने बताया कि महिलाओ को अपने जीवन मे जरूर उड़ान भरनी चाइये ओर कभी पीछे मुड़कर नही देखना चाइये क्योकि ऐसे अवसर बार बार नही मिलते, उन्होंने कहा कि मुझे समाज ने बहुत मान सम्मान दिया इसी की बदौलत जहा शहर की राजनीति में बड़े बड़े दिग्गज तक चुनावों में धराशायी हो रहे हैं सबके बीच एक महिला होते हुए भी जनता ने उनको निर्दलीय पार्षद के रूप में चुना जो अपने आप मे एक बहुत बड़ी बात है, तो उन्होंने भी जनता का मान सम्मान रखा और ऐसे विकास कार्य करवाए जो आज भी जनता याद करती है, उन्हें इसी जनता के मान सम्मान और सेवा के भाव के चलते महिला पतंजलि योग समिति का जिला प्रभारी चुना है जिसमे वो आज भी अपने सेवाए दे रहे है, सरस्वती शर्मा शहर के विभिन्न संगठनों से जुड़े होकर अलग अलग क्षेत्र में निरंतर सेवारत है। उनके कार्यो ओर सेवाओ को जिला स्तर पर भी सम्मान मिला उन्हें जिला कलेक्टर द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
उन्होंने इस सबका श्रय अपने माता पिता के साथ साथ ससुर ओर पति को भी दिया है, ये अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य मित्र के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे है और कोरोना वैक्सीन का टीका लगने के बाद भी इन्होंने सभी से टिका लगवाने की अपील की।
बता दे कि शर्मा के पुत्र सहित परिवार भी संस्कारो से परिपूर्ण होकर अलग अलग क्षेत्रो में अपनी सेवाएं दे रहे है।

Don`t copy text!