Invalid slider ID or alias.

कपासन- लोकसभा प्रत्याशी आंजना 18 को हर्षित पैलेस में कार्यकर्ताओं से संवाद कर लेंगे चुनावी बैठक।

 

वीरधरा न्यूज़। कपासन@ श्री रोशन लाल रेगर।

कपासन।लोकसभा चुनाव को लेकर 18 मार्च सोमवार दोपहर 12 बजे हर्षित पैलेस में आयोजित कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी उदय लाल आंजना के प्रस्तावित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम की तैयारी को लेकर स्थानीय नगर कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक नगर कांग्रेस अध्यक्ष शंकरलाल प्रजापत की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में लोकसभा प्रत्याशी उदय लाल आंजना को नगर पालिका क्षेत्र से ऐतिहासिक बढ़त दिलाने का संकल्प लिया।
लोकसभा चुनाव की तैयारीयो को लेकर आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आज दोपहर एक बजे आहूत की गई। बैठक में नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि एवं पूर्व पार्षद राजीव सोनी,नगर मंडल अध्यक्ष एवं एडवोकेट पवन शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष हाजी अब्दुल रहमान मंसूरी, पूर्व पार्षद शिव शंकर उपाध्याय, नगर मुख्य संकटक गुड्डू खान, नगर उपाध्यक्ष गिर्राज वैष्णव महासचिव भावेश झंवर ने अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर नगर पार्षद रोशन सोनी उपाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद हरलाल जटिया साबिर हुसैन नगर महासचिव राजकुमार बारेगामा, युवा नगर कांग्रेस अध्यक्ष दीनबंधु सोमानी, कांग्रेस वरिष्ठ कार्यकर्ता घनश्याम बारेगामा, सुनील प्रधान, जमील खान पठान, लक्ष्मी लाल भांड, सत्यनारायण सेन, राजेश बारेगामा, लक्ष्मी लाल कुमावत, नगर अध्यक्ष सुनील तेली ब्लाक कागेस अ प्रवक्ता मधुसूदन कुमावत कॉन्ग्रेस आईटी सेल प्रदेश महासचिव अकरम मंसूरी राहुल बारेगामा रामपाल सरगरा मनीष उपाध्याय रोशन जाट धीरज वैष्णव सुभाष शर्मा प्रकाश व्यास आदि उपस्थित रहे बैठक का संचालन सत्य प्रकाश व्यास किया और आभार सेवादल नगर अध्यक्ष भवानी शंकर लौहार किया।

Don`t copy text!