Invalid slider ID or alias.

जोधपुर-भव्य कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा का आयोजन।

वीरधरा न्यूज़। ओसिया@ श्रीमति रंजना सारस्वत।


जोधपुर।जिले के ओसियाँ मे आज शिव महापुराण का आयोजन भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। संत श्री कृपाराम जी महाराज के मुखारविंद से कथा का बखान किया जायेगा। आज सेंकेड़ो महिलाओ ने रंग बिरंगी पोशाख पहनकर सिर पर सुंदर कलश धारण करके गाजे बाजे के साथ नाचते गाते हुए कस्बे के मुख्य मार्गो से कलश यात्रा निकाली। सामाजिक कार्यकर्ता मोतीलाल ओझा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 मार्च रविवार से 23 मार्च शनिवार तक संगीतमयी कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का समय दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। जैन मंदिर रोड गायत्री मंदिर के पास कथा का पंडाल लगा है। जिसमे 20 व 21 व 22 तारीख को नानी बाई का मायरा बाल व्यास संत श्री जगदीश जी महाराज द्वारा रात्रि 7:30 से 10 बजे से रखा गया है।कलश यात्रा के दौरान महिलाओ ने मंगल गीत गाये तो पुरुषो ने भगवान के जयकारों से वातावरण को भक्तिमयी बना दिया।

Don`t copy text!