Invalid slider ID or alias.

अजमेर-आचार्य सुनील सागर महाराज के संघ में शामिल जैन मुनि संप्रतिष्ठित सागर महाराज का समाधिमरण।

वीरधरा न्यूज़। अजमेर@ श्रीमति रेखा कुमावत।

 

अजमेर। अजमेर में विराजित आचार्य सुनील सागर महाराज के संघ में शामिल जैन मुनि संप्रतिष्ठित सागर महाराज का समाधिमरण सोमवार को हुआ। समाधिमरण का समाचार सुनकर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान नसियां में आचार्य के प्रवचन हुए और आचार्य सुनील सागर ने मुनि की जीवनी के बारे में बताया।
उसके बाद पालकी में मुनि संप्रतिष्ठित सागर महाराज को विराजमान किया गया। फिर डोल यात्रा बैंड बाजों के साथ आंतेड़ छतरी योजना के लिए रवाना हुई। मुनि संघ के साथ धर्मावलम्बी जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। आतेड स्थित तपोवन में अंतिम संस्कार किया गया।

Don`t copy text!