Invalid slider ID or alias.

शाहपुरा-भटेड़ा में दिन दहाड़े चोरों ने पूर्व सरपंच के घर का ताला तोड़ आभूषण सहित 26,000₹ ले उड़े।

 

वीरधरा न्यूज़। बनेड़ा@ श्री दिनेश कुमार सुवालका भटेड़ा।

भशाहपुरा/बनेड़ा। थाना क्षेत्र की घरटा पंचायत के भटेड़ा गांव में बुधवार दिनदहाड़े घरों के ताले तोड़ चोरों ने लोगों की कड़ी कमाई पर हाथ साफ कर दिया।
पूर्व उपसरपंच मुकेश खटीक ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को वह अपनी दुकान पर था तथा उनकी मां (पूर्व सरपंच) रामू देवी खटीक सुबह मजदूरी के लिए गई थी। जो दिन में दोपहर का भोजन करने के लिए वापस घर पर लोटी तो आगे घर के ताले टूटे हुए व सामान इधर-उधर बिखरा हुआ देखकर रामू देवी खटीक सन्न रह गई। घटना की सूचना अपने बेटे मुकेश को दी मुकेश तुरंत घर लौटा और देखा तो बक्से का ताला टूटा हुआ मिला और बक्से में रखा 1 तोले का मंगलसूत्र, 250 ग्राम की दो पायजाम की जोड़ी,और ₹26000 रोकड़ गायब मिले और मुकेश खटीक ने बताया कि थाने में भी चोरी की सूचना दी गई। फिलहाल प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई। इन दिनों लोग अधिकतर रबी की फसल कटाई में व्यस्त होने से घरों पर ताला लगाकर खेतों में चले जाते हैं। चोरी की जानकारी मिलते ही लोगों में भय का माहौल व्याप्त हो गया।

Don`t copy text!