Invalid slider ID or alias.

भूपालसागर-सरपंच व पंचायत समिति सदस्यों ने थामा बीजेपी का दामन।

वीरधरा न्यूज़। आकोला@ श्री शेख सिराजुद्दीन।


आकोला। पंचायत समिति सदस्यों ने कांग्रेस का हाथ छोड़ थामा भाजपा का दामन।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कराई भाजपा मे सदस्यता ग्रहण। सांसद एवं विधायक मद से हुए कार्यों के लोकार्पण समारोह में प्रदेशाध्यक्ष व सांसद सीपी जोशी और जलसंसाधन मंत्री सुरेंद्र सिंह रावत, कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर, भाजपा जिलाध्यक्ष मीठु लाल जाट, भूपालसागर प्रधान हेमेंद्र सिंह राणावत, पूर्व प्रधान प्रताप सिंह भाटी सहित सेंकड़ो आम जनो के समक्ष कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पंचायत समिति सदस्य सुरेश चंद्र गाडरी, सत्यनारायण अहीर तथा अनोपपुरा सरपंच कमलेश चौधरी को प्रदेशाध्यक्ष जोशी व मंत्री सुरेश सिंह रावत, विधायक अर्जुन लाल जीनगर, भाजपा जिला अध्यक्ष ने तीनों को भाजपा का ऊपरना ओढ़ाकर ससम्मान भारतीय जनता पार्टी में शामिल करते हुए भाजपा की सदस्यता दी।

Don`t copy text!