Invalid slider ID or alias.

चित्तौड़गढ़-लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सीपी जोशी कि नामांकन रैली मे मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा होंगें शामिल।

वीरधरा न्यूज़। टाँटरमाला@श्री जनक दास वैष्णव।


चित्तौडग़ढ़। भाजपा प्रवक्ता प्रकाश शर्मा ने बताया कि 2024 के लोकसभा चुनाव के घोषणा एवं प्रत्याशीयों के नाम तय होने के बाद प्रत्याशीयों द्वारा अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार-प्रसार का काम शुरू कर दिया है, ईसी प्रक्रिया के साथ चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रत्याशी श्रीमान सीपी जोशी 2 अप्रैल 2024 मंगलवार सुबह 10 बजे ईनाणी टावर से अपना नामांकन पत्र भरेंगें, इस मौके पर राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी उपस्थित रहेंगें प्रतापगढ़ कैबिनेट मंत्री हेमन्त मीणा, राज्य मंत्री गौतम दक, मेवाड़ के कद्दावर नेता एवं निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचन्द कृपलानी, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, बेगु विधायक सुरेश धाकड़, राश्मी विधायक अर्जुन लाल जीनगर, वल्लभनगर विधायक उदय लाल डांगी, जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बाड़ोली, पूर्व विधायक बद्री लाल जाट, भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री गब्बर सिंह अहीर, पूर्व जिला प्रमुख भैरू सिंह चौहान, धरियावद कन्हैया मीणा जिले के समस्त पदाधिकारीगण, संसदीय क्षेत्र के समस्त मोर्चा अध्यक्ष, माताएं, बहने, युवा, बड़े बुजुर्ग एवं जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित होंगें।

Don`t copy text!