Invalid slider ID or alias.

सवाईमाधोपुर-यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग।

वीरधरा न्यूज़।बौंली/ बामनवास@ श्री श्रद्धा ओम त्रिवेदी।


सवाई माधोपुर।जिला मुख्यालय के पुराने शहर खंडार बस स्टेंड, अंबेडकर सर्किल क्लेक्ट्रेड के सामने, मुख्य डाक घर सब्जी मंडी, सर्किल, मेन बजरिया शर्मा होटल सर्किल पर वाहनों के जमावड़े तथा अस्थाई वाहन स्टेंड बनने के कारण बिगड़ती यातायात व्यवस्था,खासकर हम्मीर ब्रिज पर लगने वाले जाम से उत्पन्न स्थिति और आमजन को जाम से केसे निजात मिले इस बात को लेकर रविवार को सामाजिक संगठन वतन फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं पत्रकार यातायात प्रभारी पंजाब सिंह व सहायक उप निरीक्षक साबिर खान से उनके कार्यालय में मिले।

वतन फाउंडेशन के मुखिया हुसैन आर्मी ने बताया कि दोनो यातायात पुलिस अधिकारियों ने प्रतिनिधि मण्डल की बात को धैर्य से सुना और व्यवस्था को केसे सुधारा जाए इस पर मंथन किया। दोनो पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये समस्या जल्दी ही ठीक हो जाएगी। उन्होंने कहा कि ब्रिज की चौड़ाई का कार्य चल रहा है,इसके पूरा होने के बाद इतनी समस्या नही रहेगी।

Don`t copy text!