Invalid slider ID or alias.

डूंगला-ध्वजा दंड आरोहण के साथ संपन्न हुआ श्री चक्र भवानी मंदिर पाटोत्सव पाटोत्सव में पहुंचे मंत्री गौतम दक, सफल आयोजन की दी बधाई।

वीरधरा न्यूज़। डूंगला@ श्री मोहन दास बैरागी।


डूंगला। क्षेत्र के चक्र भवानी शक्तिपीठ बड़वाई पर विगत 7 दिवस से चल रहा पाटोत्सव भगवान श्री कृष्ण विवाह सहित प्रसंगों के साथ संपन्न हुआ। आयोजित पाटोत्सव के दौरान गुरुवार रात्रि में भगवान श्री कृष्ण की बारात सज धज कर ढोल नगाड़ों के साथ भगवान श्री कृष्ण गोड़ी पर सवार होकर पंडाल में पहुंचे जहां तोरण रस्म के साथ ही विवाह की सभी रस्में पूर्ण हुई श्रद्धालुओं ने नाचते गाते हुए भगवान श्री कृष्ण के विवाह में भाग लिया। भागवत कथा उत्सव के अंतिम दिवस प्रातः मां चक्र भवानी के सम्मुख यज्ञ हवन आयोजित हुआ अभिजीत मुहूर्त में पूर्णाहुति व मां चक्र भवानी मंदिर पर ध्वजा दंड आरोहित किया गया। पंडाल में भागवत कथा में कृष्ण सुदामा मिलन सहित कई प्रसंगों के साथ भागवत कथा का विश्राम हुआ।

 

कथा श्रवण करने पहुंचे मंत्री गौतम दक

 

समापन अवसर पर सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक भी कार्यक्रम में पहुंचे जहां मां चक्र भवानी मंदिर मंडल अध्यक्ष मदनलाल मेनारिया, उपाध्यक्ष गोकुल माली, मंत्री रवि श्रीमाली, कोषाध्यक्ष हीरालाल गायरी, उप मंत्री राजेश जोशी एवं मंदिर मंडल कार्यकारिणी सहित ग्राम वासियों द्वारा मेवाड़ी साफा पहनाते हुए स्वागत किया गया। साथ ही पूर्व जिला परिषद सदस्य हनुमंत सिंह बोहेड़ा, पूर्व प्रधान मुकेश खटीक, पूर्व उप प्रधान किशन लाल अहीर, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मुकेश व्यास, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष बड़ी सादड़ी तुलसीराम शर्मा, गिरिराज लोहार सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। मंत्री गौतम दक ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सफल आयोजन की बधाई दी एवं कहा कि धर्म के कार्यों से जुड़ते हुए इस गांव में जो आयोजन होते हैं वह वाकई में एक सनातन संस्कृति का संदेश दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने गांव की सबसे बड़ी गंभीर समस्या आव नहर को पूर्ण करवाने का आश्वासन देते हुए गांव के हर विकास कार्य में पहले की तरह पूरा सहयोग करने को कहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला परिषद सदस्य हनुमंत सिंह बोहेड़ा ने कहा कि धर्म से बड़ा कुछ भी नहीं है हमें सनातन संस्कृति को जिंदा रखने के लिए ऐसे आयोजनों को करने की नितांत आवश्यकता है और गांव में यह जो आयोजन हो रहे हैं उसके लिए सभी ग्राम वासियों को बधाई दी। कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए मंदिर मंडल मंत्री रवि श्रीमाली ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Don`t copy text!