Invalid slider ID or alias.

भोपालसागर खंड स्तरीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की बैठक का आयोजन हुआ।

 

वीरधरा न्यूज़।जाशमा@ श्री अशोक शर्मा।

भोपासागर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी चित्तौड़गढ़ डॉक्टर रामकेश गुर्जर की अध्यक्षता में खंड कार्यालय भोपाल सागर में आज खंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा में आयोजित होने वाली विभिन्न गति विधियो की जानकारी दी व इस कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश प्रदान किए गए।
खुशवंत कुमार हिंडोनिया ने मौसमी बीमारियों व अन्य कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।
खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ओमप्रकाश रायपुरिया के द्वारा विभाग से संबंधित सभी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए समस्त कार्मिको को प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। बैठक में समस्त एएनएम, एलएचवी, पीएचएस, डीईओ, उपस्थित थे।
बैठक में खंड कार्यक्रम प्रबंधक मुकेश कुमार शर्मा ने समस्त गतिविधियों की जानकारी दी। खंड लेखाकार राकेश कुमार शाह द्वारा वित्तीय प्रगति की जानकारी दी गई। बिएचएस अशोक कुमार पायक द्वारा आशा के कार्यक्रमों की समीक्षा की नोडल अधिकारी भूरसिंह राणावत द्वारा समस्त ऑनलाइन सॉफ्टवेयर रिपोर्टिंग की समीक्षा की। एसटीएस श्याम सिंह चुंडावत द्वारा क्षय कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। एमपीडब्ल्यू देवीलाल कुमावत द्वारा मलेरिया व मौसमी बीमारियों के बारे में जानकारी दी।

Don`t copy text!