Invalid slider ID or alias.

भूपालसागर-लायंस क्लब द्वारा जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरण।

 

वीरधरा न्यूज़।जाशमा @श्री अशोक शर्मा।

जाशमा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अनोपपुरा में छात्र-छात्राओं को लायंस क्लब द्वारा स्वेटर वितरण किया गया।
शिक्षक मुरली मनोहर वैष्णव के अनुसार लायंस क्लब द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य दली चदं बैरवा ने लायंस क्लब का स्वागत एवं आभार प्रकट किया, उन्होंने बताया कि पढ़ाई से ही जीवन आगे बढ़ सकता है और पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती है पढ़ाई के साथ खेल में भी भाग लेना चाहिए और खेल जगत में ही अपने राष्ट्र का नाम करना चाहिए।
इस अवसर पर व्याख्याता संजय सुखवाल प्रवीण कोदली उदय राम बद्रीलाल जाट उमा मैडम सहित शिक्षक उपस्थित थे।

Don`t copy text!