Invalid slider ID or alias.

प्रत्याशी आंजना के समर्थन में पूर्व राज्यमंत्री जाड़ावत ने ली मंडल की बैठके।

 

वीरधरा न्यूज़। चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौडग़ढ़।शहर कांग्रेस के तत्वाधान में चितौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के मंडल की बैठके विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुई जिसमे कार्यकर्ताओ को लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार पूर्व कैबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना के पक्ष में जुट जाने का आव्हान किया लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र ब्लॉक काँग्रेस कमेटी चित्तौड़गढ़ शहर के सेंट्रल जोन की दीपक गार्डन हैरिटेज जोन की होटल गौरव पैलेस साउथ जोन की बिलोची समाज धर्मशाला चंदेरिया जोन की शिव वाटिका में बैठक का आयोजन हुआ बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री सुरेन्द्रसिंह जाड़ावत अध्यक्षता नगर परिषद सभापति सन्दीप शर्मा ने की।
पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने कहा की हर स्तर के कार्यकर्ता का अपना महत्व है, लेकिन बूथ वार्ड व मंडल अध्यक्षों की भूमिका संगठन के कार्य में सबसे अहम होती है। प्रत्येक बूथ गाव, जाति, समाज एवं वर्ग विशेष में जहा कांग्रेस की पैठ कम है, वहा अपना कार्य पहुंचाना मंडल अध्यक्ष का काम है। अपने संगठन को बूथ से मंडल तक मजबूत करना मंडल अध्यक्षों की जिम्मेदारी है कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा संगठन को दिए एकजुटता के संदेश को घर घर पहुंचाने का कार्य आप सभी कार्यकर्ता करे। नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा ने कहा की कांग्रेस संगठन के कार्य को जमीन पर उतारने का काम मंडल अध्यक्ष का होता है हमारे संगठन में व्यक्ति नहीं पार्टी चुनाव लड़ती है। चित्तौड़गढ लोकसभा सीट सहित पूरे प्रदेश में कांग्रेस अगर हर चुनाव जीतती है तो इसका कारण यह है कि हमारे मंडल और वार्ड और बूथ मजबूत हैं।
प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया की विशिष्ठ अतिथियों में वरिष्ठ नेता पूर्व शहर अध्यक्ष प्रेमप्रकाश मुंदड़ा नगर परिषद उप सभापति कैलाश पंवार शहर अध्यक्ष अनिल सोनी विधानसभा चुनाव संयोजक नगेंद्र सिंह राठौड़ शहर सेंट्रल जोन मंडल अध्यक्ष रमेशनाथ योगी हैरिटेज जोन अध्यक्ष बालमुकुंद मालीवाल साउथ जोन अध्यक्ष विजय चौहान चंदेरिया जोन अध्यक्ष विजय चौधरी संगठन महामंत्री महेश काकानी मंचासिन रहे। कार्यक्रमों में जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजेश सोनी जिला महामंत्री अहसान पठान युवा नेता महेंद्र छापरवाल ने संचालन किया कार्यक्रमों में शहर कांग्रेस कमेटी के चारो जॉन के सभी बूथ अध्यक्षगण, वार्ड अध्यक्षगण, पदाधिकारीगण, पार्षदगण, पार्षद प्रत्याशीगण, पार्षद प्रतिनिधि, वरिष्ठ काँग्रेसजन, कार्यकर्त्ता बंधु, युवा साथी मौजूद रहे।

Don`t copy text!