Invalid slider ID or alias.

कैच द रेन अभियान में युवा मंडल ने ली शपथ 

वीरधरा न्यूज़।राशमी@ श्री विनोद छिपा।

पहुँना।युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र चित्तौड़गढ़ कि जिला युवा समन्वयक संतोष चौहान के निर्देशानुसार नेहरू युवा मंडल मरमी ने मंगलवार सुबह मरमी माता परिसर के बाहर चाय की थड़ी पर लोगों को पानी बचाने की  शपथ दिलाई नेहरू युवा मंडल मरमी के अध्यक्ष रतन लाल अहिर ने बताया कि जिले में  यह अभियान  एक जनवरी से सात जनवरी तक चलाया जा रहा है । अभियान के तहत लोगों को समझाया गया कि जल है तो कल है जल की एक एक बूंद का सही उपयोग करना है। इस वर्ष भी प्रर्याप्त वर्षा भी नहीं होई है जल ही जीवन है लोगों को जल संरक्षण की  शपथ दिलाई यह कार्यक्रम  में राशमी ब्लाक के एनवाईवी कैलाश चन्द्र गाडरी ,रवि राव, दिनेश अहिर,कालु पारीक,महैन्द्र सिंह,गोपाल वैष्णव,कालु बैरवा आदि मौजूद थे।

Don`t copy text!