Invalid slider ID or alias.

अमीरामा पंचायत में ओलंपिक के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।

 

वीरधरा न्यूज़। बड़ीसादड़ी@ श्री राम सिंह मीणा रघुनाथपुरा।

बड़ीसादड़ी। उपखण्ड क्षेत्र के निकटवर्ती अमीरामा पंचायत में ओलंपिक के दूसरे दिन रविवार को खो खो महिला वर्ग में परबती ने आमीरामा को हराकर ब्लॉक के लिए क्वालीफाई कर लिया। टेनिस बॉल क्रिकेट में क्वार्टर फ़ाइनल मुकबला मानपुरा का मरावदिया से हुआ जिसमे मरावदिया विजय रहा। खो खो टीम की कप्तान नीतू सुथार परबति ओर रवीना अमिरामा की कप्तान थी।
टेनिस बॉल की मानपुरा टीम के कप्तान राधेश्याम मीणा ओर मरावदिया के सुरेश सिंह थे। मुख्य निर्णायक नटवर लाल शर्मा ने बताया कि इन खेलों से ग्रामीण प्रतिभाएं उभरेगी। निर्णायक मंडल में भगवत सिंह शक्तावत, वृद्धि चन्द धाकड़ ,राजेंद्र सिंह शक्तावत, देवेंद्र मेगवाल ,दिनेश लाल डांगी, ललित कुमार ,प्रकाश जोशी थे।
प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी परस राम छत्रवाल ओर जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया।

Don`t copy text!