Invalid slider ID or alias.

बड़ीसादड़ी- नगर मे मनाया फाग महोत्सव, 105 महिलाओं ने लिया फाग महोत्सव मे भाग।

 

वीरधरा न्यूज। बड़ी सादडी@ श्री हरिश जैन।

बड़ीसादड़ी। नगर में रविवार को राजपूत महासभा के शक्ति भवन में राजपूत महासभा बड़ी सादड़ी की महिला मंडल द्वारा फाग महोत्सव का आयोजन किया गया।
आपको बता दे की श्वेता तवर, हर्षी गहलोत,रानी भाटी, द्वारा बताया गया कि बड़ी सादडी नगर में राजपूत महासभा की महिला मंडल द्वारा पहली बार फाग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में राजपूत महासभा बड़ी सादड़ी की 105 महिलाएं भाग ले रही है। शक्ति भवन में महोत्सव प्रांगण को अलग-अलग फूलों से शानदार डेकोरेट किया गया।
कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कंठालिया द्वारा भगवान गणेश,भगवान कृष्ण, महाराणा की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर फाग महोत्सव का शुभारंभ किया गया।
फाग महोत्सव में निर्णायक जज के रूप में विनीता मुणेत, वर्षा लढा मौजूद रही।फाग महोत्सव में महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें कुर्सी प्रतियोगिता, चम्मच प्रतियोगिता,रस्सा कसी, झूला,एकल नृत्य प्रतियोगिता, ग्रुप नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।महोत्सव में उपस्थित राजपूत महासभा की महिलाओं द्वारा राजस्थानी फागणिया के गीतों पर सामूहिक रूप से गरबा नृत्य,घूमर नृत्य किया गया।
साथ ही उपस्थित महिलाओं द्वारा फाग महोत्सव के अवसर पर भिन्न-भिन्न प्रकार के फागणिया वस्त्र पहनकर फाग के गीतों पर अलग-अलग नृत्य किया गया।
महोत्सव के समापन पर उपस्थित अतिथियों द्वारा फाग महोत्सव में विजेता व उपविजेता महिलाओं को ट्रॉफी मोमेंटो पारितोषिक प्रदान किया गया।इस महोत्सव में समस्त महिला मंडल द्वारा महिलाओं के उत्थान शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देने की चर्चा की गई।साथ ही महिला मंडल द्वारा हमारी सांस्कृतिक सामाजिक धरोहर व विरासत को आगे बढ़ने का विशेष संकल्प लिया गया।
राजपूत समाज में एकता को बनाए रखना सभ्यता व संस्कृति को बढ़ावा देने जैसे विभिन्न मुद्दों पर महिलाओं द्वारा चर्चा की गई।साथ ही अगले वर्ष भाग महोत्सव को और विशाल पैमाने पर करने का निश्चय किया गया।
पहली बार हो रहे महोत्सव मैं सभी का विशेष उत्साह व जोश देखा गया।सभी महिला मंडल के लिए शक्ति भवन में ही समारोह की समाप्ति पर सामूहिक भोज की व्यवस्था की गई।समारोह के अंत में श्वेता तवर, हर्षी गहलोत, रानी भाटी, द्वारा महोत्सव में विशेष सहयोग के लिए नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कंठालिया व उपस्थित सभी महिला मंडल का आभार प्रकट किया।

Don`t copy text!