Invalid slider ID or alias.

चित्तौड़गढ़-स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मुर्गीपालन का प्रशिक्षण नाबार्ड के डीडीएम ने किया निरीक्षण।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।

चितौड़गढ़। राष्ट्रीय कृषि व ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के जिला विकास प्रबंधक महेन्द्र डूडी ने निम्बाहेड़ा खण्ड के ग्राम मौठा में नाबार्ड के सहयोग से महिलाओ के लिए चलाए जा रहे मुर्गीपालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरिक्षण किया। उन्होंने महिलाओं से मुर्गीपालन को एक रोजगार के रूप में अपनाने का आह्वान किया। सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी।
अरूणोदय सर्वेश्वरी लोककल्याण समिति द्वारा आयोजित 10 दिवसीय मुर्गीपालन प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की 30 महिलाओं को 1 दिसम्बर से मुर्गीपालन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां उन्हें मुर्गीपालन की विस्तृत रूप से जानकारी दी जा रही है, जिससे वे इसे रोजगार के रूप में अपनाकर लाभ प्राप्त कर सके। कार्यक्रम मे अरूणोदय सर्वेश्वरी लोककल्याण समिति के परियोजना अधिकारी जीतेन्द्र कसेरा, सोशल मोबिलाइजर रेखा जाटव, पशुपालन विभाग के मुर्गीपालन प्रशिक्षक डॉ सुनिल कुमार जोशी, पोलट्री फार्म संचालक यश आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला परियोजना अधिकारी अजय साक्य ने किया।

Don`t copy text!