Invalid slider ID or alias.

चित्तौडग़ढ़ मे शुक्रवार को होंगे भरतनाट्यम के कार्यक्रम।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़@ श्री दुर्गेश कुमार लक्षकार।

चित्तौड़गढ़। भारतीय संस्कृति को बचाने व बढ़ाने के लिए प्रयासरत संस्था पिछले 47 वर्षों से पूरे देश में ही नहीं विदेशों में भी कार्यक्रम करती है। स्पिक मैके यानी प्रमोशन आफ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक एंड कल्चर अम्गंस यूथ पूरे देश भर में यह कार्यक्रम आयोजित करती है। इसके अंतर्गत गायन, वादन, नृत्य (शास्त्रीय और फोक) एवं अन्य 40 तरह के वर्कशॉप के माध्यम से प्रस्तुतियां होती है। इस क्रम में तमिलनाडु का शास्त्रिय नृत्य भरतनाट्यम की अंतर्राष्ट्रीय कलाकार पद्मिनी उपाध्याय अपने तीन साथी कलाकारों के साथ नृत्य विरासत श्रृंखला के अंतर्गत किया जा रहा है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जे.पी. भटनागर ने बताया कि श्रृंखला में दो कार्यक्रम भरतनाट्यम के चित्तौड़गढ़ में होने जा रहे हैं।
चेयरपर्सन गोविंद गदिया ने बताया कि शुक्रवार 3 मई को 11:30 बजे विजन कॉलेज सेंती में तथा 2:15 बजे मेवाड़ गर्ल्स कॉलेज गांधीनगर में आयोजित होंगे।
कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जो अंतिम रूप दिया।

Don`t copy text!