Invalid slider ID or alias.

चित्तौडग़ढ़-आजाद पालीवाल संभालेंगे दिल्ली लोकसभा चुनाव में प्रचार प्रसार की कमान।

 

वीरधरा न्यूज़। चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौडग़ढ़।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला कांग्रेस महासचिव आजाद पालीवाल को उत्तरी पूर्वी दिल्ली लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी के चुनाव में प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी दी गई।
जानकारी देते हुए बताया गया की आगामी 25 मई 2024 को होने वाले दिल्ली में लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के उत्तरी पूर्वी दिल्ली के कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार के पक्ष में प्रचार प्रसार करेंगे और साथ में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश सचिव पंकज उपाध्याय भी प्रचार की कमान संभालेंगे। उल्लेखनीय है कि दिल्ली लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के तहत उत्तरी पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार को कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है।

Don`t copy text!