Invalid slider ID or alias.

मानवाधिकार सुरक्षा संगठन द्वारा किए गए गलत निष्कासन पर निंदा प्रस्ताव पास सामाजिक कार्यकर्ता शिल्पा जैन का किया समर्थन।

 

वीरधरा न्यूज़। चित्तौडग़ढ़@ श्रीमती दीपिका जैन।

निम्बाहेड़ा। हाल ही मानवाधिकार सुरक्षा संगठन में संभागीय अध्यक्ष के पद पर कार्यरत शिल्पा जैन व अन्य पदाधिकारियों पर लगे आरोपों की जांच के लिए आई टीम द्वारा जांच के नाम पर खाना पूर्ति कर संस्था से निष्कासन को लेकर पेंशनर भवन में सभी सामाजिक सस्थांओ के पदाधिकारियो के सानिध्य में एक मिटिंग आयोजित की गई जिसमे मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के उच्च पद पर आसीन शिल्पा जैन सहित कई सदस्यों को संगठन से निस्कासित करने को लेकर, एवं स्थानीय स्तर पर न्यूज़ नहीं लगने पर अन्य जिलों से गलत न्यूज़ लगवा कर साफ छवि की महिलाओं की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया जिसके विरोध में अपना पक्ष मय साक्ष्य सभी संस्थाओं के पदाधिकारीयो के सम्मुख शिल्पा जैन ने प्रस्तुत किए जिस पर विचार करते हुए सभी ने प्रस्तुत तथ्यों के आधार पर शिल्पा जैन को सही बताया वही संगठन की कार्य प्रणाली पर ही सवाल उठाए साथ ही संगठन द्वारा की गई एक तरफा जांच को गलत बताते हुए जांच निष्पक्ष अधिकारी से करवाने की बात कही।
संगठन के उच्च अधिकारीयों द्वारा स्थानीय कार्यकारणी व सदस्यो से सदस्यता के नाम पर व सेवा के नाम पर वसूली जा रही मोटी रकम का हिसाब सभी पदाधिकारियों के सम्मुख रखने ओर सरकार से आग्रह किया की पूरे हिसाब को जांच के दायरे में रखे। साथ ही जब तक जांच पूरी नहीं होती शिल्पा जैन सहित निस्कासित सभी पदाधिकारियों का निष्कासन रद्द किया जाए।
जैन ने बताया जांच अधिकारियों द्वारा नियमों से परे जाकर जांच से पहले ही निष्कासन की कार्यवाही की वो गलत है। संगठन के द्वारा भेजे गए जांच अधिकारियों को जैन ने 7 पृष्ठ का जवाब प्रस्तुत किया उसे नजरंदाज करते हुए उल्टा उसी पर जवाब नही देने का आरोप लगाते हुए निष्कासन की कार्यवाही की गई जिसकी सभी सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी ने कड़े शब्दो में निंदा करते हुऐ।

शिल्पा जैन का समर्थन किया व मानवाधिकार सुरक्षा संगठन द्वारा किए गए निष्कासन की पुर जोर शब्दो में निंदा की

इस अवसर पर सभी ने शिल्पा जैन एवं उनकी टीम के द्वारा किए गए पूर्व के कार्यो की सराहना की ओर अपने स्वयं के नाम से संस्था गठन कर कार्य करने का सुझाव दिया।
इस बैठक में पल्लवन, भारत विकास परिषद, भारतीय जैन संघठन, लायनेस क्लब, प्रबुद्ध नागरिक सेवा संस्थान, भाजपा महिला मोर्चा, विश्व हिंदू परिषद, वरिष्ठ नागरिक मंच, हेल्पिंग हैंड फूड कैंपेन, निशांत अकैडमी सेवा समिति, कृति संस्थान,श्री राम गौ शाला व संस्कार आश्रम, ब्रह्माकुमारी आश्रम, महावीर इंटरनेशनल पद्मिनी, जैन जागृति सेंटर, सकल युवा मंच एवं अनेक संस्थानों के पदाधिकारियों ने जैन को अपना समर्थन दिया।

Don`t copy text!