Invalid slider ID or alias.

गंगरार-कुवालिया में खेत पर कृषि कार्य करते हुए जहरीले जंतु के काटने से किसान की मौत।

 

वीरधरा न्यूज़।गंगरार@ श्री कमलेश सालवी।

गंगरार। उपखंड क्षेत्र के कुवालिया ग्राम पंचायत में गुरुवार को एक किसान खेत पर गेहूं की फसल की पिलाई करने के लिए गया, वहां पर जहरीले जंतु के काटने से किसान अचेत हो गया।
कुवालिया ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष भंवरलाल जाट ने बताया कि नारुलाल पुत्र माराम बैरवा उम्र 52 वर्ष निवासी कुवालिया गुरुवार सुबह अपने खेत पर गेहूं की फसल की पिलाई करने हेतु गया। और उसी दौरान उसके अंकल का लड़का उनके लिए चाय लेकर खेत पर पहुंचा जहां पर उन्हें नारू लाल अचेत अवस्था में खेत पर मिला। जिस पर लड़के ने तत्काल घटना की जानकारी परिजनों को दी और किसान को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र साडास पर ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

Don`t copy text!