Invalid slider ID or alias.

सवाई माधोपुर/बौंली-जनआक्रोश यात्रा को लेकर संचालन समिति का गठन।

 

वीरधरा न्यूज़।बौंली@ श्री श्रद्धा ओम त्रिवेदी।

बौंली।भारतीय जनता पार्टी राजस्थान की ओर से सभी 200 विधानसभा क्षेत्रो में जन आक्रोश यात्रा का आयोजन 01 दिसंबर 2022 से 14 दिसंबर 2022 तक किया जाना सुनिश्चित हुआ है।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.भरत लाल मथुरिया ने इस जन आक्रोश यात्रा के विधानसभा क्षेत्र बामनवास में सफलता पूर्वक संचालन हेतु विधानसभा समिति का गठन निम्न प्रकार से किया है। बामनवास विधानसभा मे इस जन आक्रोश यात्रा का संयोजक ओमप्रकाश डंगोरिया को एवं सह संयोजक विजय सिंह गुर्जर को नियुक्त किया गया है।
कार्यक्रम एवं प्रवास प्रमुख अंसार खलीफा,सभा एवं रैली प्रमुख रूप सिंह गुर्जर, यात्रा वाहन प्रमुख मेघराज मीणा, स्वागत प्रमुख कृष्ण पोसवाल, प्रचार प्रचार प्रसार प्रमुख इंद्र सिंह मोरन, मीडिया प्रमुख मुकेश कुमार गोयल,सोशल मिडिया प्रमुख नानजी मीना, प्रशासनिक कार्य प्रमुख रामस्वरूप मीणा, अतिथि प्रमुख बाबूलाल गुर्जर, चिकित्सा प्रमुख गिरीश गौतम,आवास प्रमुख राजेंद्र प्रसाद मीणा, भोजन प्रमुख केदार लाल मीणा,सुरक्षा प्रमुख फतेह सिंह गुर्जर,स्वच्छता प्रमुख ऋषिकेश मीणा,एडवांस व्यवस्था टीम प्रमुख हरकेश झार्रा, डॉक्यूमेंटेशन प्रमुख डॉ. ममता मीणा, युवा संयोजक अजय टुण्डिला,महिला संयोजक शशि कला मीणा, अनुसूचित जाति संयोजक अशोक कुमार रेगर,अनुसूचित जनजाति संयोजक प्यारे लाल मीणा नियुक्त किए गए हैं।

Don`t copy text!