Invalid slider ID or alias.

आवासीय कॉलोनी में लगाया इंटरनेट टावर हटाने के लिए आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।

 

चित्तोड़गढ़। शहर के उपनगर सेन्थी क्षेत्र में स्थित आवासीय कॉलोनी अरिहंत विहार में मकान की छत पर लगाये जा रहे टावर से होने वाले नुकसान को लेकर गुरुवार को नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन सोंपा।
कॉलोनी के विशाल पारीक ने जानकारी देते हुए बताया कि कुलदीप सिंह ने अपने मकान की छत पर टावर लगाया है मौके पर एक टावर खड़ा कर दिया और अन्य टावर भी लगाने की प्रक्रिया जारी है, टावर लगाने की उनके पास किसी प्रकार की कोई स्वीकृति नही है यह पूर्णतः अवैध है।
ललित टांक ने बताया कि उक्त टावर हमारे मकानों के पास आवासीय क्षेत्र में होने से यहाँ सभी रह रहे कॉलोनी निवासियों, बच्चो व बुजुर्गों को टावर व उसके रेडिएशन से काफी खतरा है और इसके गिर जाने से हमे आर्थिक नुकसान व जान माल का भी खतरा बना हुआ है।
अशोक जेना ने बताया कि 2 वर्ष पहले भी कुलदीप सिंह के द्वारा टावर की प्रक्रिया की गई थी जिसका कॉलोनी वासियों द्वारा विरोध के बाद नगर परिषद द्वारा टावर लगाने से रोक लगाकर भविष्य में नही लगाने की हिदायत दी थी लेकिन इसके द्वारा पुनः टावर लगाया जा रहा है जिस पर टावर व उपकरण को जब्त कर उक्त व्यक्ति को पाबंद किया जावे।
इस दौरान सुरेन्द्र जैन, देव शर्मा, विशाल पारिख, ललित टांक, अशोक जेना, श्रवण सिंह, रविन्द्र प्रधान आदि मौजूद रहे।

Don`t copy text!