Invalid slider ID or alias.

गौ सेवा कर मनाया शहर कोंग्रेस उपाध्यक्ष सुवालका का जन्मदिन।

 

वीरधरा न्यूज़ चित्तोड़गढ़@डेस्क।

चित्तोड़गढ़। चंदेरिया में बुधवार को शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशी हंसराज सुवालका का जन्मदिन वार्डवासियों ने धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर गौ माता को हरा चारा, गुड़ खिलाकर गौ सेवा करते हुए अच्छी बरसात की कामना की। बाद में वार्ड वासियों ने केक काटकर जन्मदिन की बधाई दी।
चंदेरिया के वार्ड नंबर एक प्रताप कॉलोनी में स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में बलवीर जाट, दीपक जांगिड़ ,करण सिंह सिसोदिया, फारूक हुसैन, राजेश गुर्जर, हरेंद्र सिंह, जीवन सिंह, ओम प्रजापत, भावेश वरजानी, कृष्ण पाल सिंह भाटी, नरेश शर्मा, बैजनाथ प्रसाद सविता देवी जाट, दयानंद, शक्ति सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Don`t copy text!