Invalid slider ID or alias.

चित्तोड़गढ़-चरमराई कानून व्यवस्था एवं महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार को लेकर भाजपा ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन।

वीरधरा न्यूज़।चित्तोडगढ़ @ श्री सत्यनारायण कुमावत।
चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा गुरुवार को कलेक्ट्रेट चौराहे पर चरमराई कानून व्यवस्था एवं महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुये पुतला दहन किया गया।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के नेतृत्व में राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था, बलात्कार एवं यौन हिंसा के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला दहन कर राजस्थान की कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी एवं विरोध प्रदर्शन किया गया। विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने अलवर की मूकबघिर नाबालिग बच्ची के साथ हुई घटना को शर्मनाक बताते हुये कहा कि ढाई वर्ष पूर्व तक देश मे सबसे शांत प्रदेश के रूप मे पहचान रखने वाला राजस्थान अपराधो का सिरमौर बन चुका है। आये दिन बलात्कार एवं हिंसा की घटनाये बढ़ रही है। राजस्थान आज रेप केपिटल के रूप मे उभर रहा है। बच्चे महिलाये बुजुर्ग कोई सुरक्षित नही है।
कांग्रेस की गहलोत सरकार के जंगलराज मे प्रदेश की छवि धुमिल हो रही है। अपराधियो के मन मे कानुन का कोई डर नही है अपराधी बेखोफ होकर पुलिस प्रशासन को खुली चुनोती दे रहे है। आमजन दहशत के साये मे जीने को मजबूर है। कांग्रेस की गहलोत सरकार को जगाने के लिए यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है यह विरोध अब थमने वाला नहीं है सरकार को महिला सुरक्षाऔर कानून व्यवस्थाओं को लेकर सचेत होना होगा।
इस अवसर पर पूर्व सभापति सुशील शर्मा, पूर्व जिला प्रमुख भैरू सिंह चौहान, भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी, रणजीत सिंह भाटी, शैलेन्द्र झंवर, अनिल ईनाणी, लाला गुर्जर, विश्वनाथ टांक, भोलाराम प्रजापत, पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह, कमलेश अमेरिया,राज कुमार कुमावत सहित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Don`t copy text!