Invalid slider ID or alias.

चित्तोडगढ़-गाईडलाइन की पालना में जौहर स्मृति संस्थान की आमसभा स्थगित।

वीरधरा न्यूज़।चित्तोड़गढ़@डेस्क।
चित्तौड़गढ़। जौहर स्मृति संस्थान के कार्यकारिणी की एक आपात बैठक शुक्रवार को जौहर भवन गांधीनगर में बुलाई गई। बैठक में सभी सदस्यों ने वीर वीरांगनाओं के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। संस्थान के अध्यक्ष तख्त सिंह सोलंकी ने स्वागत उद्बोधन में इस खराब मौसम में भी पधारने वाले सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार उसकी पालना करते हुए आगामी आम सभा जो कि 9 जनवरी 2022 को होनी प्रस्तावित थी उस पर सुझाव चाहे।
महामंत्री मंगल सिंह खंगारोत ने संस्थान की गतिविधियों से अवगत कराते हुए कहा कि कोरोना गाइडलाइन के अनुसार अधिकतम संख्या राज्य सरकार के दिशा निर्देश से 100 व्यक्ति हैं। पत्र द्वारा अनुमति मांगने पर गाइडलाइन हवाला देते हुए जिला कलेक्टर द्वारा आम सभा की अनुमति नहीं दी गई। इस संदर्भ में ही कार्यकारिणी की आपात बैठक बुलाई गई है इसमें सदन का निर्णय सर्वोपरि ही रहेगा।
कार्यकारिणी सदस्य कान सिंह सुवावा ने सुझाव दिया कि कोरोना महामारी को देखते हुए पूर्व में भी 2 वर्षों से जौहर श्रद्धांजलि समारोह भी निरस्त किए गए हैं तो आम सभा स्थगित होनी चाहिए। कार्यकारिणी के सदस्य उदयसिंह संगोला ने सदन के समक्ष प्रस्ताव रखा कि महामारी एवं राज्य सरकार की गाइडलाइन जिला प्रशासन के सहयोग एवं जिला कलेक्टर महोदय के आदेशानुसार यह आम सभा स्थगित रखी जाए इस पर पूरे सदन में हाथ उठाकर सहमति प्रदान करते हुए इस प्रस्ताव को पारित किया जब तक स्थिति सामान्य ना हो जाए तब तक यह यह वार्षिक अधिवेशन स्थगित किया जाता है। सभी पधारे महानुभावों ने इस निर्णय को बहुत ही सराहा और यह एक ऐसा उदाहरण जो मानव हित के लिए है।
जौहर स्मृति संस्थान एक जिम्मेदार एवं गौरवमयी संस्था है जिसका उदाहरण इस निर्णय में देखने को मिला। मीटिंग का संचालन कोषाध्यक्ष नरपत सिंह भाटी ने किया।
बैठक मे संयुक्त मंत्री गजराज सिंह बराड़ा, जनक सिंह बस्सी, लक्ष्मण सिंह खोर, रणजीत सिंह डगला का खेड़ा, भवर सिंह नेतावल, गणपतसिंह रासेड, कान सिंह सुवावा, सोहन सिंह सावा, लाल सिंह अमराना, विजय सिंह झाला, पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़, रूप सिंह शक्तावत, दुर्गा सिंह चोगावड़ी, उदय सिंह चैहान, गजेंद्र सिंह खंगारोत, श्याम सिंह हाडा, घनश्याम सिंह पुरावत, उदयपुर जिले के उपाध्यक्ष फतेह सिंह देवड़ा, हरि सिंह देवड़ा, मोहन सिंह देवड़ा, समर्थ सिंह शेखावत उपस्थित रहे। आभार वरिष्ठ उपाध्यक्ष शक्तिसिंह मुरलिया ने व्यक्त किया।

Don`t copy text!