Invalid slider ID or alias.

राशमी-घने कोहरे के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त, रेंगते चल रहे वाहन।

वीरधरा न्यूज़।राशमी@श्री शंभुलाल आचार्य।

राशमी। मौसम ने रविवार को पलटवार किया। कस्बे में सुबह छाए घने कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। घना कोहरा होने से कुछ दूरी पर चल रहे वाहन साफ नजर नहीं आ रहे थे। क्षेत्र में लगातार दो दिन मावठ की बारिश बाद कोहरे के चलते वाहन रेंगते चल रहे थे।

उधरयातायात भी बाधित दिखा। हालांकि, सुबह करीब साढ़े आठ बजे बाद मौसम साफ होने से राहत मिली।कोहरा तड़के करीब साढ़े पांच बजे अचानक छाने लगा। देखते-देखते कोहरा नीचे उतर आया और कुछ दूरी पर खड़े लोग भी दिखाई नहीं दे रहे थे। वाहन चालक हैड लाइट्स जलाकर चलते दिखे। सुबह के समय लोगों की आवाजाही कम दिखी और लोग अलाव का सहारा लेते दिखे।

Don`t copy text!