Invalid slider ID or alias.

चित्तौड़गढ़-क्लीन इंडिया कार्यक्रम में युवाओं ने किया प्लास्टिक वेस्ट का संग्रहण।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क
चित्तौड़गढ़।युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत क्लीन इंडिया कार्यक्रम के तहत नेहरू युवा केन्द्र चित्तौड़गढ़ के बेगू ब्लॉक के स्वामी विवेकानंद युवा मंडल डोराई द्वारा द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक वेस्ट एकत्र किया गया।
जिला युवा अधिकारी सन्तोष चौहान के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम युवा मंडल द्वारा खेल मैदान डोराई में स्वच्छ भारत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, स्वयंसेवक देवराज सिंह चुंडावत सहित समस्त युवा मंडल के सदस्य द्वारा श्रमदान कर सफाई कार्य किया गया और प्लास्टिक एकत्र किया गया। कार्यक्रम में युवा मंडल सदस्य अंकित शर्मा ,विकास धाकड़, दीपक वैष्णव बाबू धाकड़, धन सिंह राजपूत बबलू बेरवा, दीपक जैन, जतिन शर्मा आदि युवा मंडल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Don`t copy text!