Invalid slider ID or alias.

सोनियाना-विधायक जीनगर की उपस्थिति में भादसोड़ा मंडल की मासिक बैठक सम्पन्न।

वीरधरा न्यूज़।सोनियाना@श्री कालु सेन।
सोनियाना।भाजपा ग्रामीण मण्डल भादसोडा की रेवलिया ग्राम पंचायत स्थित आसावरा माता मन्दिर परिसर में सम्पन्न हुई।
मंडल अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने बताया कि आगामी दिनो में पार्टी को पन्ना प्रमुख वित्तीय नीति पर चर्चा कर सभी बूथ अध्यक्षों से आव्हान किया व पन्ना प्रमुख बनाकर ज्यादा से ज्यादा वोट भाजपा के समर्थन में दिलावे पर चर्चा की गई।
भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक में विधायक अर्जुनलाल जीनगर, पूर्व डेरी चेयरमैन बद्रीलाल सिंहपुर, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष गोटू सुथार, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेश गाड़ीर, जिला उपाध्यक्ष श्रवण सिंह राव, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष रवि खटीक आदी ने बैठक को सम्बोधित किया।
बैठक में उपस्थित किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भंवर लाल जाट जिला महामंत्री तेजपाल रेगर पंचायत समिति सदस्य उदय लाल खटीक एवं बद्री लाल सालवी, गोविंद सोनी, जिला परिषद सदस्य कैलाश जाट, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक पारलिया, छात्रसंघ अध्यक्ष उदय सिंह चौहान, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री पवन तिवारी, शनि महाराज भाजपा मंडल अध्यक्ष छोगा लाल गाडरी, किसान मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष पूरणमल गाडरी ने फसल खराबे पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें सरकार को मुआवजा दिए जाने की बात कही। वही हिंदुस्तान जिंक द्वारा कृत्रिम बारिश कराई जा रही जिससे पर्यावरण व फसलो में हुए खराबें जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर मुआवजा दिलाने की मांग करने की बात कही।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष श्रवन सिंह रावत ने कहा कि अभी सरकार चल रही है उसका कोई अतापता नही है। सरकार कभी होटल में कभी घर में कभी हॉस्पिटल में चल रही है सरकार ने जो वादा किया उसको अभी तक पूरा नहीं किया है जो भी विकास कार्य किये है वह भाजपा ने ही किये है। राव ने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया की वो पार्टी को मजबुत करे।
ग्रामीणों ने विधायक जीनगर से मांग रखी कि सोनियाणा मेन रोड से आसावरा माता तक डामरीकरण रोड बनाने की कब से मांग की है परंतु यह आज तक पूरी नहीं हो पाई, जिस पर विधायक ने कहा कि अभी उनके पास डामरीकरण सड़क के लिए सरकार ने स्वीकृति नही दी जैसे ही मिलती है प्रमुखता से कार्य करवाया जाएगा।
बैठक का संचालन रमेश चंद्र चंडालिया पूर्व सरपंच भादसोडा ने किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के पूर्व जिलाध्यक्ष नायक समाज भाजपा एससी मोर्चा देवीलाल नायक, शिव लाल शर्मा, रेवलिया रोशन लाल जैन, कंथारिया तेजमल जैन, कंथारिया युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष पप्पू जाट सोनियाणा, नारायण लाल जाट, मनीराम गाडरी, बुथ अध्यक्ष दोतडी खेड़ा ओंकार लाल गाडरी, युवा मोर्चा के मनोज कुमार जाट, मानपुरा रतन लाल जाट, मानपुरा जगदीश जाट ,रतन लाल जाट, कुलदीप सिंह, ऋषि राज ,रतन वैष्णव, अंबा लाल गाडरी पंकज जैन ,नारायण लाल तेली, सहकारी समिति के अध्यक्ष भगवत सिंह कंथारिया, कालूराम गाडरी भाजपा जिला महामंत्री शंकर लाल जाट लक्ष्मण लाल जाट मंडल पूर्व उपाध्यक्ष मदन लाल जाटसोनरडा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच एवं ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कालूराम जाट, उपसरपंच गोपाल सोनरडा एवं आसपास के गांवों से आए भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
Don`t copy text!