Invalid slider ID or alias.

आकोला-तहसीलदार ने किया विद्यालय का औचक निरिक्षण।

वीरधरा न्यूज़।आकोला@श्री शेख सिराजुद्दीन।
आकोला। तहसीलदार अशोक कुमार सोनी ने अनोपपुरा विद्यालय का गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अनोपपुरा में तहसीलदार अशोक कुमार सोनी ने निरीक्षण किया। जिसमें मिड डे मील जनवरी 2021 से अगस्त 2021 तक विवरण की जांच की, पोषाहार प्रभारी अमरचंद से कोविड-19 अवधि में खाद्यान्न के बारे में जानकारी ली गई तथा विद्यार्थियों को वितरण की गई खाद्यान्न की मात्रा के बारे में व प्राप्ति के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान विद्यालय की व्यवस्था सही पाई गई वही कोंबो पैक में उपलब्ध कराई जा रही सामग्री की गुणवत्ता स्थिति भी अच्छी पाई गई साथ ही संस्था प्रधान को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसी के साथ राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढाणी, चौथ पूरा, मनोहर खेड़ी विद्यालयों का भी निरीक्षण किया गया। जिसमें संस्था प्रधान एवं शिक्षक उपस्थित थे।
Don`t copy text!