Invalid slider ID or alias.

चित्तोडगढ़-राजे मेवाड़ की ही नहीं राजस्थान की सर्वमान्य नेता हैं-प्रदेश मंत्री विनोद धाकड़।

वीरधरा न्यूज़।चित्तोडगढ़@डेस्क।

चित्तोडगढ़।राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे के मैवाड दर्शन पर सांवरिया जी में वसुंधरा राजे समर्थक मंच के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम दिनांक 23 नवंबर को रखा गया है मंच के मुख्य धारा संगठन के जिलाध्यक्ष औंकार लाल धाकड़ ऊखलिया सरपंच ने बताया कि मेवाड़ दर्शन कार्यक्रम के निमित्त बैठक में वसुंधरा राजे समर्थक मंच के प्रदेश मंत्री विनोद धाकड़ ने कहा कि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे मेवाड़ ही नहीं अपितु पुरे राजस्थान में भाजपा की सर्वोच्च नेता हैं जो विधानसभा के उपचुनाव में भी साबित हो चुका है वसुंधरा राजे के 10 वर्ष में जो विकास कार्य हुए उन्हें गति देने के लिए 2023 के विधानसभा चुनाव में वसुंधरा राजे के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया साथ ही कहा कि प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट विजय भारद्वाज के निर्देश पर सांवरिया जी में मंच के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम हेतु मंच की जिले व मोर्चा मंडल स्तर के पदाधिकारियों सहित वसुंधरा राजे समर्थकों को अधिक से अधिक संख्या में सांवरिया जी आने का भी आह्वान किया बैठक में प्रदेश मंत्री विनोद धाकड़ आरिफ पठान युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्कर शर्मा जिला महामंत्री रमेश गुर्जर सांवलिया जी, चन्द्रेश शर्मा, मुकेश गोस्वामी, शंभू सिंह,श्यामलाल मेनारिया, शक्तावत, चित्तौड़गढ़ विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पुरी गोस्वामी,निम्बाहेडा विधानसभा अध्यक्ष कैलाश जाट,विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष देवीलाल गायरी युवा मोर्चा महामंत्री रतन गायरी, जिला महामंत्री चन्दन धाकड युवा मोर्चा जिला प्रभारी मुकेश जाट मांगरोल गंगरार मंडल अध्यक्ष सुरेश चन्द्र दशोरा देवकिशन जाट,चेनराम,शिवलाल, अरविंद प्रहलाद,करण, विक्रम, जगन्नाथ धाकड, पुष्कर लाल सेन सहित कई कार्यकर्ताओ को मंडल स्तर पर जिम्मेदारी दी जो सांवरिया जी में समर्थकों के साथ स्वागत कार्यक्रम में भाग लेंगे

Don`t copy text!