Invalid slider ID or alias.

सोश्यल डिस्टेंसिंग की पालना के साथ भारत रत्न बाबा साहेब डाॅ.अम्बेडकर को श्रध्दासुमन किए अर्पित

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@ श्री दुर्गेश लक्षकार।

निम्बाहेड़ा। बाबा साहेब डाॅ.भीमराव अम्बेडकर की 130 वीं जन्म जंयति के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व केबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व में कोरोना गाइडलाइन एवं सोश्यल डिस्टेंसिंग की पालन करते हुए स्थानीय बस स्टेंड पर भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री कृपलानी के साथ पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कन्हैयालाल पंचौली, भाजपा नगर मंडल महामंत्री पारस वीरवाल, बंगरेडा सरपंच राजेश धाकड़ आदि सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया, साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का आव्हान किया।

Don`t copy text!