Invalid slider ID or alias.

निरंजन तेली बने सावा चारागाह विकास समिति के अध्यक्ष।

वीरधरा न्यूज़।शंभूपुरा@डेस्क।


सावा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर गुरुवार को सरपंच कन्हैया लाल मेघवाल की उपस्थिति में चारागाह विकास बोर्ड के नियम 170 के तहत बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक उपरांत चारागाह विकास समिति का गठन किया गया जिसमें निरंजन तेली को उपस्थित सदस्यों ने अध्यक्ष चुना। बैठक में फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी भीलवाड़ा के प्रशिक्षक ओमप्रकाश मेघवाल ने चारागाह विकास समिति की क्या भूमिका है और भविष्य में चारागाह विकास समिति की क्यों आवश्यकता है, यह शामलात संसाधनों के संरक्षण उनके क्षमता विकास एवं सुरक्षा के लिए क्या जिम्मेदारियां हैं उसके बारे में विस्तृत चर्चा की, चारागाह भूमि और मानव समाज में क्या संबंध है, भावी पीढ़ी के लिए चारागाह को बचाना आदि विषयों पर चर्चा की। आने वाले समय में उपस्थित सदस्यों ने चारागाह के विकास पर बढ़ चढ़कर भाग लेने एवं हरदम उपस्थित होकर के चारागाह जैसे ज्वलंत मुद्दे पर चर्चा करने के लिए अपने विचार व्यक्त किए।
इस दौरान अध्यक्ष के साथ ही 10 अन्य लोगो को समिति के सदस्य के रूप में चुना गया।

Don`t copy text!