Invalid slider ID or alias.

भाजपा नगर मंडल चित्तौड़गढ़ का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।

दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान आज रविवार को प्रातः मां भारती के समक्ष मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व सभापति सुशील शर्मा व कार्यक्रम की अध्यक्षता आई एम सेठिया व भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रघु शर्मा, महामंत्री अनिल ईनाणी ने दीप प्रज्वलित कर सत्र का शुभारंभ करवाया।
नगर महामंत्री एडवोकेट ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि आज के वक्ताओं ने आज इन विषयों पर अपने प्रशिक्षण में विचार व्यक्त किए इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दख ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की संरचना में हमारी भूमिका सर्व स्पर्शी सर्वव्यापी होनी चाहिए तथा अपने उद्बोधन के पश्चात अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के एक दिवस पूर्व उनके सम्मान में विचार व्यक्त किया ने, पिछले 6 सालों में हुए अंत्योदय प्रयत्न, भारत के सुरक्षा सामर्थ्य के साथ आत्मनिर्भर भारत, सोशल मीडिया का उपयोग, हमारी कार्यपद्धती व संगठन संरचना में हमारी भूमिका, प्रदेश में भाजपा सरकार की उपलब्धियां आज के मुख्य वक्ता भाजपा जिला गौतम दक सीए सुशील शर्मा, सीए आईएम सेठिया, भाजपा नेता अशोक रायका, प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री अशोक चंडालिया व आज के कार्यक्रमों की अध्यक्षता पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़, पूर्व पालिका अध्यक्ष गोविंद लाल काबरा, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष शैलेंद्र झंवर, भरत डंक आदि ने की।
इस दौरान अतिथियों का स्वागत भाजपा नगर महामंत्री अनिल ईनाणी विश्वनाथ टांक, लोकेश त्रिपाठी, गोवर्धन लाल जाट, अनिल भटनागर, चेतन गौड़, निलेश छिपा, ओम प्रकाश जोशी, गोपाल शर्मा, विशाल गर्ग, देवराज रजक, दिनेश मुंदड़ा, आदि ने किया प्रशिक्षण में नगर मंडल के पदाधिकारी, अध्यक्ष, पार्षद, महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की समाप्ति पर सभी ने राष्ट्रगान किया व सभी प्रशिक्षणार्थियों को सम्मान में मां भारती वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर जिला अध्यक्ष गौतम, प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री अशोक चंडालिया ने भेंटकर कार्यकर्ताओं का सम्मान किया और उनको संदेश दिया कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर पर इस तस्वीर को लगाकर प्रतिदिन मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलन करेंगे प्रशिक्षण शिविर का आभार नगर अध्यक्ष सागर सोनी ने किया दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का संचालन नगर महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा व विश्वनाथ टाक ने किया।

Don`t copy text!