Invalid slider ID or alias.

अजमेर-पत्रकार को काले कोबरे ने काटा लोगो ने गंभीर घालवस्था मे पहुंचाया जिला अस्पताल।

वीरधरा न्यूज़। अजमेर@ श्रीमती रेखा कुमावत।

 

अजमेर। जिले के पुष्कर शहर के पास काला कोबरा सांप का रेसक्यू करते समय साँप ने पत्रकार को काट लिया। पीड़ित पत्रकार सुखदेव भट्ट ने बताया की वन्य जीवो की सुरक्षा के चलते पुष्कर सहित आसपास के क्षेत्र मे आवसीय जगहों से साँप पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर साँप को सुरक्षित छोड़ने का कार्य उनकी टीम कई वर्षो से करते आये है। अभी भी वो इसी अभियान के चलते कोबरा साँप जिसकी लम्बाई करीब आठ से दस फ़ीट थी उसको पकड़ने की कवायद चल रही थी। इसी दौरान कोबरा साँप ने समाजसेवी वन्य जीव संरक्षक पत्रकार सुखदेव भट्ट को घुटने पर काट लिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। मोके पर मौजूद लोगो ने उनको स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहाँ से उनकी बिगड़ती स्थिति को देखते हुए अजमेर रेफर कर दिया। अब इनकी स्थिति मे सुधार है।डॉक्टर के मुताबिक अब वो खतरे से बाहर है।

Don`t copy text!