Invalid slider ID or alias.

शम्भूपुरा मे 17 वां श्री श्याम वंदना महोत्सव 10 से, भव्य भजन संध्या 12 को।

 

वीरधरा न्यूज़। शम्भूपुरा@ श्रीमती दीपिका जैन।

शम्भूपुरा। शम्भूपुरा मे हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय श्री श्याम वंदना महोत्सव का आगाज 10 अप्रेल से होगा।
श्री श्याम रंगीला बजरंग मित्र मंडल के अध्यक्ष गोपाल नामदेव ने बताया कि हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी यह आयोजन मंडल ओर समस्त शम्भूपुरा ग्राम वासियों के सहयोग से धूमधाम से मनाया जायेगा।
उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय इस भव्य आयोजन मे 10 अप्रेल को दोपहर 3 बजे से नगर मे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो पुनः शाम को श्याम बगीची पहुंचेगी जहाँ महाआरती के बाद श्याम प्रसादी का आयोजन होगा।
अध्यक्ष नामदेव ने बताया कि 11 अप्रेल को श्याम नाम कि महंदी कार्यक्रम होगा जो रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक होगा।
मंडल अध्यक्ष गोपाल नामदेव के अनुसार 12 अप्रेल को श्याम बगीची मे भव्य श्याम दरबार सजेगा एवं विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमे इशरात जहां मुंबई, शीतल पांडे दिल्ली ओर सुनील डाया हिसार हरियाणा, अपने मीठे मीठे भजनो से श्याम भक्तो को रिझायेंगे।

Don`t copy text!