Invalid slider ID or alias.

निम्बाहेड़ा-रैली निकाल कर और रंगोली बनाकर मतदाता जागरूकता का दिया संदेश।

 

वीरधरा न्यूज़। बिनोता@ श्री अनिल शर्मा।

बिनोता।स्वीप नोडल विकास अधिकारी विशाल सीपा के आदेश अनुसार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय टांटरमाला में लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर मतदाता जागरूकता के तहत स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली रंगोली और संगोष्ठी के साथ एक एक वोट का महत्व समझाया।
शिक्षक ओम प्रकाश जाट ने बताया कि स्वीप गतिविधि के अंतर्गत डीएलएमटी डॉक्टर हीरालाल लोहार उपप्राचार्य ने आदर्श आचार संहिता के अनुपालना करने वोटर हेल्पलाइन एप की जानकारी, सी विजिल, टोल फ्री नंबर 1950 वलरेबिलीटी वोटर, होम टू होम वोटिंग ईवीएम वीवीपेट संबंधी जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर डॉक्टर हीरालाल लोहार ने उपस्थित कार्मिकों एवं ईएलसी सदस्यों तथा विद्यार्थियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। बीएलओ कन्हैयालाल मेनारिया ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक गोविंद लाल भराडिया, ओमप्रकाश जाट, सुनिता कुमावत, कन्हैया लाल, मेनारिया लेखराज कविता कुमारी भट्ट नीतू, मीना, कुम्भाराम भादू, कैलाश पिंपलवा, एसएमसी अध्यक्ष जगदीश मेनारिया फतहलाल मेनारिया बद्रीलाल मेनारिया गोपाल मेनारिया देवेन्द्र मेनारिया कन्हैयालाल पाटीदार भरत मेनारिया बसंतीलाल मेनारिया मोतीलाल मेनारिया पारस पाटीदार रामलाल भील कौशल्या बाई कुमुद शर्मा टीना मेनारिया माया मेनारिया सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Don`t copy text!