Invalid slider ID or alias.

भूपालसागर-कांग्रेस प्रत्याक्षी आंजना ने फूंका कार्यकर्ताओ में जोश, लोकसभा चुनाव को बताया किसान की पगड़ी के सम्मान का चुनाव।

वीरधरा न्यूज़। आकोला@ श्री शेख सिराजुद्दीन।


आकोला। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी के लेकर भूपालसागर मे कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याक्षी उदयलाल आंजना ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा एवं चुनावी तैयारी को लेकर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कांग्रेस प्रत्याक्षी उदयलाल आंजना ने कार्यकर्ताओ में जोश फूंका, ओर लोकसभा चुनाव को उन्होंने किसान की पगड़ी के सम्मान का चुनाव बताया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वह अपने- अपने बूथ से विधानसभा चुनाव से अधिक वोट कांग्रेस को दिलाएंगे एवं आंजना को वर्ष 1998 की तरह ऐतिहासिक जीत दिलाएंगे।लोकसभा चुनाव की आचार संहिता घोषित होने के साथ ही अब चुनाव प्रचार भी तेज हो गया है।

इसी क्रम में चित्तौड़गढ़ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व केबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना ने सोमवार को कार्यकर्ताओं से मुलाकात की कार्यकर्ताओं को संबोधित किया कार्यकर्ताओं ने आंजना को मेवाड़ी पगड़ी व फुलों कि माला पहना कर स्वागत किया।

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष भैरुलाल चौधरी, पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाडावत, कपासन पूर्व विधायक शंकरलाल बैरवा और डेयरी चेयरमेन बद्रीलाल जाट, ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी चौधरी, पूर्व प्रधान भगवती लाल हिंगड़, उपप्रधान हर्षवर्धन, कांग्रेस पीसीसी मेंबर ललित बोरीवाल, नगर अध्यक्ष बालुराम जाट, वासुदेव तिवाडी पंचायत समिति सदस्य मुकेश गाडरी, पूर्व सरपंच कैलाश सालवी, कालुराम प्रजापत, मोहन जाट कंवरपुरा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य शान्ति लाल जाट, उदय लाल बैरवा दिनेश जाट, गोविंद जाट, बुल सरपंच सोहन गुर्जर, रोहित गुर्जर, मुकेश टांक, दिनेश गुर्जर, माधु लाल जाट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।

Don`t copy text!