Invalid slider ID or alias.

प्रतापगढ़-तकनीकी का उपयोग कर रहे ग्रामीण अंचल के किसान कटर मशीन की सहायता से काट रहे गेहूं।

 

वीरधरा न्यूज़। बम्बोरी@ श्री लोकेश जणवा।

बम्बोरी।श्रमिकों की कमी और मौसम की मार से परेशान बम्बोरी सहित आस पास के किसान अब गेहूं की कटाई के लिए मशीन के प्रयोग को प्राथमिकता दे रहे हैं। क्षेत्र के अधिकतर खेतों में फसल की कटाई का काम कटर मशीन से कराया जा रहा है। किसानों को कहना है मशीन के प्रयोग से श्रमिकों की उपलब्धता की समस्या का समाधान तो हुआ ही है। इसके साथ ही कम समय व कम खर्च में उनका काम आसानी से हो रहा है। बे मौसम हुई बारिश के बाद अब मौसम साफ होने के साथ ही के खेतों में गेहूं की कटाई का काम शुरू हो गया है। इस बार खेतों में गेहूं की कटाई करते श्रमिक कम ही दिख रहे हैं। गेहूं की कटाई का अधिकतर काम मशीन के माध्यम से किया जा रहा है। श्रमिकों के अभाव व महगें श्रमिक होने से किसानों के सामने श्रमिक एकत्रित करने की समस्या गंभीर होती दिख रही थी। उधर, अत्याधुनिक तकनीक की ग्रेन कटर मशीन 1 घंटे मे एक बीघा फसल की कटाई करने के साथ-साथ उनके बंडल भी बना रही है। किसानों को मशीन से फसल की कटाई का काम समय और रुपये दोनों मामलो में किफायती है। क्षेत्र के किसान का कहना है फसल की कटाई के लिए उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। आजकल के दिनों में वैसे भी गेहूं काटने वाले श्रमिक मिलना काफी मुश्किल हो जाता है। श्रमिकों से फसल को कटवाकर थ्रेशर तक पहुंचाने के बीच काफी समय लग जाता था। मौसम के हर रोज बदलते मिजाज के बीच फसल के नुकसान की आशंका भी बनी हुई है। किसान लोकेश व सुरेश मीणा कहना है कि मशीन दो तीन दिन का काम कुछ घंटो में ही पूरा कर देती है। उधर, मशीन संचालक अशोक लोहार का कहना है उन्हें फसल की कटाई के कई किसान उनसे संपर्क कर रहे हैं। क्षेत्र में मशीन से गेहूं कटाई की डिमांड ज्यादा हो रही है।

Don`t copy text!