Invalid slider ID or alias.

अजमेर-पश्चिम बंगाल मे महिलाओ का शारीरिक शोषण व अमानवीय व्यवहार से आक्रोषित भाजपाइयो ने फूंका ममता का पुतला।

वीरधरा न्यूज़। अजमेर @ श्रीमती रेखा कुमावत।

 

अजमेर। कलेक्ट्रेट ऑफिस के सामने चौराहे पर
ममता बेनर्जी का पुतला फूँककर विरोध व आक्रोश जताया।
ममता तेरी तानाशाही – नहीं चलेगी, नहीं चलेगी और ममता सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतले को बीच चौराहे पर पुतला दहन किया।आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के संदेश खाली में स्थानीय महिलाओं के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार और शारीरिक शोषण जैसी जघन्य घटना के विरुद्ध में आज अजमेर कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर टीएमसी पार्टी एवं ममता बनर्जी का पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया।अजमेर के सांसद भागीरथ चौधरी व भाजपा के अजमेर शहर अध्यक्ष रमेश सोनी के नेतृत्व मे दर्जनों भाजपा जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी सहित कार्यकर्ताओ ने पुतला फूंका गया। ये कार्यक्रम दोपहर तीन बजे होना था। लेकिन मौसम द्वारा अचानक करवट बदलकर हुई रिमझिम बरसात के कारण करीब आधे घंटे तक आक्रोषित लोगो को तीन शेड कि शरण लेनी पड़ी। बरसात रुकने पर पुतला फूँकने से पूर्व ममता सरकार और टीएमसी पार्टी पर जमकर नारेबाजी हुई।

Don`t copy text!